अवैध शराब बिक्री पर लगातार की जा रही कार्यवाही
जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज: पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने व बिक्री पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शिवरीनारायण पुलिस ने 140 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से शराब बरामद की गई और लावारिश हालत में 40 बोरी महुआ लहान को नष्ट किया गया। गिरफ्तार आरोपी एनेंद्र उर्फ टेलर यादव, गोरेलाल रात्रे, लक्ष्मीन गोंड, उमा देवी खटकर, के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
