लोहा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, गर्म भट्टी में कूदकर मजदूर ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात
रायगढ़/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां सिंघल इंडस्ट्रीज में काम करने वाले एक श्रमिक ने गर्म भट्टी में कूद कर जान दे दी है, जिससे पूरे इंडस्ट्रीज में हड़कंप मच गया हैं।
जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना सिंघल इंडस्ट्रीज का है। दरअसल, यहां ग्राम तराई मॉल में सिंघल इंडस्ट्रीज का है। यहां लोहा और इस्पात का काम होता है। इस इंडस्ट्रीज में कई सैकड़ों श्रमिक कार्य करते हैं। इस दौरान आज एक श्रमिक ने गर्म भट्टी में कूद कर जान दे दी। जिससे पूरे इंडस्ट्रीज में हडकंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस और एकफ एस एल की टीम मौके पर पहुंची हुई है और मामले की जांच में जुट गई है। श्रमिक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस इंडस्ट्रीज के श्रमिकों से पूछाताछ में कर रही है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
