कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के एसईसीएल गेवरा खदान में लगातार हादसों का दौर जारी है। खदान के अंदर रेलवे निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है, यहां मिट्टी धसकने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद से खदान में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक खदान के अंदर त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन नामक ठेका कंपनी द्वारा रेलवे साईडिंग गेवरा में ड्रेनेज का काम किया जा रहा है। कंपनी के दो मजदूर विशाल नायक और दशरथ नायक झारखंड निवसी, एबी कोल स्टॉक के पास काम रहे थे इसी दौरान मिट्टी धसकने से दोनों मजदूर दब गए, जिन्हें आनंद-खनन में निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां विशाल नायक ने दम तोड़ दिया। वहीं दशरथ नायक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की जांच पड़ताल कर रही है।
