कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में दीपका और लेमरू पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले पर कार्यवाही की गई है।
ग्राम बतारी और कंसरा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी 1)श्रवण सिंह कँवर पिता सूर्यभावन सिंह उम्र 38 वर्ष साकिन बतारी थाना दीपका 2)रामरतन सिंह कँवर पिता खंतू राम उम्र 42 वर्ष साकिन कंसरा थाना लेमरू के कब्जे से क्रमशः 12 और 19 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

