कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर हैवान बने पति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इतना ही नहीं मां को बचाने आई बड़ी बेटी पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी राजेश कुशवाहा रविवार को नशे की हालात में अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। पत्नी ने संबंध बनाने से इनकार कर दिया जिसके बाद राजेश ने मारपीट शुरू कर दी। मां की आवाज सुन बड़ी बेटी बीच-बचाव करने पहुंची तो राजेश ने घर पर रखे चाकू से पत्नी और बड़ी बेटी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में मां को गंभीर चोट आई है। वहीं बेटी का जबड़ा टूट गया है। दोनों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
