इस तारीख को बंद रहेंगे बैंक, आदेश जारी…

1 Min Read

इस तारीख को बंद रहेंगे बैंक, आदेश जारी…

रायपुर/सीजी एनएन 23 न्यूज:  दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर राज्यभर के कोषालय और बैंकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस आशय का आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी किया गया है।

वहीं रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कर्मचारियों की छुट्टी को लेकर जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि 13 नवंबर 2024 को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 51 के मतदान के दिन कर्मचारियों को अवकाश मंजूर किया गया है। ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 51-रायपुर नगर दक्षिण के मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड हैं, उनकी छुट्टी रहेगी।

1 नवंबर को इस वजह से भी छुट्टी….

1 नवंबर को भी पूरे प्रदेश में सरकारी अवकाश की घोषणा हुई है। 1 नवंबर 2000 को ही छत्तीसगढ़ प्रदेश की स्थापना हुई थी। इस दिन प्रदेशभर में साय सरकार कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। नवा रायपुर में भी बड़े समारोह की तैयारियां भी की जा रही हैं। इस दिन भी छुट्टी रहेगी।

Share This Article