पहाड़ी के पास मिली अधजली लाश की हुई पहचान, पुलिस कर रही मामले की जांच

1 Min Read

पहाड़ी के पास मिली अधजली लाश की हुई पहचान, पुलिस कर रही मामले की जांच

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कटघोरा क्षेत्र के ग्राम हुंकरा की पहाड़ी से लगे इलाके में मिली अधजली लाश की पहचान उसके साइकिल के माध्यम से हो गई है। मृतक की शिनाख्त कोरबा जिला मुख्यालय में समग्र शिक्षा कार्यालय में पदस्थ कटघोरा निवास कृष्ण गोपाल भारद्वाज के पुत्र अभिषेक भारद्वाज 18 वर्षीय के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है वहीं पीएम रिपोर्ट का आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

कटघोरा के वार्ड क्रमांक-एक में मुकुटधर पांडे कॉलेज के पास रहने वाले कृष्ण गोपाल भारद्वाज का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक भारद्वाज शनिवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे घर से गेयर वाली साइकिल लेकर निकला था। काफी देर तक युवक घर नहीं लौटा, तब परिवार ने उसकी खोजबीन की। मगर युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस बीच रविवार सुबह हुंकरा की पहाड़ी पर अभिषेक की अधजली हुई लाश मिली। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  

Share This Article