कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सर्वमंगला पुलिस चौकी अंतर्गत बरमपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे डंपिंग एक बुजुर्ग शख्स की लाश मिली है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना सर्वमंगला थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। बरमपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे बुजुर्ग की मिली है। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जांच पड़ताल के लिए आसपास के इलाके में मुनादी कराई जा रही है।
