कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है। यहां सर्वमंगला पुल के पास दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना सर्वमंगला थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान दिलीप कुमार जाटवर कोरबा निवासी के रूप में हुई है। दिलीप चावल लेने जांजगीर जिले के बलौदा स्थित अपने गांव गया हुआ था, जहां से वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। तेज रफ्तार होने के कारण यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार दिलीप पिछले 10 सालों से कोरबा में रोजी मजदूरी करता था। दिलीप की पत्नी और उसका एक पुत्र है। घटना के बाद से दीपक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
