स्वामी आत्मानंद विद्यालय कुसमुंडा में  मनाया गया बाल दिवस, विविध आयोजनों के साथ आनंद मेला का आयोजन, चाचा नेहरू को किया गया याद

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  आज 14 नवंबर 2024 को बाल दिवस के अवसर पर विविध आयोजनों के साथ आनंद मेला लगा कर चाचा नेहरू को याद किया गया। स्वामी आत्मानंद विद्यालय कुसमुंडा में स्कूली विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्रियों का स्टाल लगाकर विद्यालय प्रांगण में आनंद मेला का आयोजन किया। विद्यालय में विद्यार्थियों ने अपने हाथों से निर्मित खाद्य सामग्रियों के विक्रय हेतु स्टाल लगाया एवं ग्राहक बने उनके शिक्षक व अन्य विद्यार्थी। माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात, चाचा नेहरू का माल्यार्पण कर आनंद मेला की शुरुआत की गई।

जिसमें प्रमुख रूप से माध्यमिक शाला समिति अध्यक्ष एवं भाजपा अनुसूचित जाति प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले जी, आत्मानंद शाला समिति अध्यक्ष एवं जिला विशेष आमंत्रित सदस्य व पूर्व महामंत्री भाजयुमो कोरबा पश्चिम दिलीप दाश जी, विद्यालय विधायक प्रतिनिधि अभिषेक पटेल जी उपस्थित रहे।

स्कूल के विद्यार्थियों की पाककला सराहनीय रही जिसमें कुछ विद्यार्थी देहाती बड़ा बना रहे थे तो कुछ ने सैंडविच कई विद्यार्थियों ने गुपचुप तो ने इडली बना कर अपनी दुकान सजाई।विद्यालय परिवार ने आनंद मेला का खूब आनंद उठाया एवं बच्चों को शिक्षकों ने बाल दिवस की बधाई दी।

Share This Article