हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, तभी लग गया करंट, देखें वीडियो…

1 Min Read

हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, तभी लग गया करंट, देखें वीडियो…

अंबिकापुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक पूरी घटना लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम गेरसा  की है। यह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल युवक का नाम रघुवीर खलखो बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बिजली सुधारने ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक का चप्पल सुधारते समय गिर जाता है और करंट लगने से युवक सीधे जमीन पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो जाता है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। इसके पहले भी वह ट्रांसफार्मर पर चढ़ चुका था, लेकिन गनीमत रही कि वह बच निकला। वह लेकिन अबकी बार करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Share This Article