कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में श्रमिक नेता और व्यवसायी के यहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीबीआई (CBI) की टीम ने उनके घर दबिश दी। दोनों के घर और दफ्तर में जांच पड़ताल की गई। दो वाहनों से सीबीआई के टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस कार्यवाही के बाद से जिले में हड़कंप मच गया है।
एसईसीएल द्वारा खदान क्षेत्र से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाना था। इस मुआवजे के वितरण में कई गड़बड़ियों की शिकायतें पहले भी सामने आई थीं। सीबीआई को शिकायत मिली थी कि गलत आधार पर कुछ लोगों ने मुआवजा ले लिया है। शिकायत मिलने पर सीबीआई की टीम सुबह 6 बजे दीपका निवासी राजेश जायसवाल और हरदीबाजार निवासी श्यामू जायसवाल जिलाध्यक्ष इंटक के घर पहुंची। टीम ने दोनों के घरों पर दस्तावेजों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं राजेश जायसवाल के यहां से सभी दस्तावेजों की प्रतिलिपि लेकर सीबीआई की टीम लौट गई हैं।
