कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन रायपुर में वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा अध्यक्ष व जनजाति सलाहकार परिषद सदस्य रघुराज सिंह उइके व सदस्य श्रवण यादव ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने जनजाति समाज के उत्थान और विकास पर चर्चा, समाज के शैक्षणिक विकास, सामाजिक गतिविधि पर चर्चा और समाज के लोग में प्रगति को लेकर चर्चा की।
