होर्डिंग को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक्सयूवी कार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। यह पूरी घटना बुधवारी वीआईपी मार्ग की है। जहां बुधवारी से आईटीआई चौक की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक होर्डिंग को टक्कर मारते हुए नाली में जा पलटी। वहीं कार में कितने लोग सवार थे और कितने लोग घायल हुए हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है।

हम इस खबर को जल्द ही अपडेट करेंगे…..

Share This Article