कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के कटघोरा रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार बाइक सवार ने उत्तरप्रदेश पुलिस की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारीहै।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की पुलिस हरदीबाजार निवासी एक आरोपी को पकड़ने के लिए कोरबा पहुंची थी। बताया जा रहा है कि पुलिस स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थी। इसी बीच बाइक सवार ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई।
