कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र में सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक चालक ने आरटीओ उड़न दस्ते के अधिकारियों पर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार यह घटना उरगा थाना क्षेत्र का है। बुधवारी बस्ती निवासी वाहन चालक की सूचना पर ट्रक मालिक जब उरगा पहुंचे, तो वहां उन्हें उड़न दस्ता दिख गया। बताया जा रहा हैं कि इसके बाद आरटीओ उड़न दस्ते और ट्रक मालिक के बीच मारपीट को लेकर बहस हो हुई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उड़न दस्ते के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की जा रही है।
आरटीओ उड़न दस्ता अधिकारियों पर लगा मारपीट और लूटपाट का आरोप
