जिले में दो दिनों में 4 हत्या की वारदात, इंडोर स्टेडियम के पीछे मिली अधेड़ की लाश, मौके पर पहुंची दो थानों की पुलिस
रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: राजधानी रायपुर में दो दिनों में 4 हत्या की वारदात हुई है। जिसके बाद से इलाकों में सनसनी फैली हुई है। वहीं आज बुधवार को इंडोर स्टेडियम के पीछे गेट के नाले के अंदर संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ की लाश मिली है। लाश मिलने से आस- पास के इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्ट्या यह हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी, दो थानों के टीआई सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आपसी विवाद के बाद युवक ने अपने ही साथी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद वह अपने दोस्त के लाश के पास ही बैठा रहा। बताया जा रहा है कि विनायक सिटी में मजदूरी करने वाले संतोष कुमार और नोहर मानिकपुरी साथ में ही रहते थे। मंगलवार रात दोनों ने खाना खाने के बाद साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गई। इस दौरान संतोष ने नोहर पर तंज कसते हुए कहा कि कमाई के कुछ पैसे घर भी भेज दिया कर ये बात नोहर को चुभ गई। इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच नोहर ने संतोष पर पास ही पड़े फावड़े से सिर पर कई वार कर दिया जिसमें संतोष का सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है
