अवैध शराब की बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी बीच उरगा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भैसमा बाजार के पास एक व्यक्ति लाल काला रंग के हौंडा  साइन मोटर साइकिल  क्रमांक CG12BA 7611 मे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाला है। थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में  सूचना के स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किये जहां मौके पर एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम विशाल पावले पिता संजय पावले उम्र 24 वर्ष साकिन शंकर नगर  इंडस्ट्रियल एरिया थाना सिविल लाइन  कोरबा का रहने वाला बताया, बिक्री करने हेतु कच्ची महुआ शराब परिवहन करना स्वीकार किया उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं मोटर साइकिल को जब्त किया गया। थाना उरगा में अपराध क्रमांक 488/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर विवेचनादौरान न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Share This Article