तेज रफ्तार कार का हुआ दर्दनाक हादसा, कार में 2 लोग थे सवार

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा-चाम्पा मार्ग पर बीती रात ग्राम मड़वारानी के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार दो युवक घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवकों का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक 2 युवक कार में सवार होकर कोरबा की तरफ आ रहे थे। इसी बीच रात 10 बजे के आसपास उनकी तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। घटना के सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में घायल एक युवक की पहचान प्रिंस जायसवाल पिता दुर्गा प्रसाद जायसवाल पुरानी बस्ती निवासी के रूप में हुई है। दूसरे युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं पुलिस ने घायलों के परिजन को घटना की सूचना रात में ही दे दी गई थी, सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले में आगे की जांच कार्यवाही कर रही है।

 

Share This Article