नाबालिग पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने वाले सनकी प्रेमी को पुलिस ने चंद घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है।

27 नवंबर को सीतामणी चंडिका मंदिर के पास पीड़िता को आरोपी के द्वारा हत्या का प्रयास कर चाकू मारकर घायल कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया घटना के बारे में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी एम.बी. पटेल के द्वारा अपने मातहत कर्मचारी के द्वारा आरोपी को तलब कर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया है। जिसे विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:-
1. निलेश दास उर्फ कालू पिता सुरेशदास उम्र 20 साल साकिन सीतामणी चंडिका मंदिर के पास नदी किनारे कोरबा जिला 

Share This Article