तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, ससुराल जा रहे बाइक सवार को कुचला, हुई दर्दनाक मौत

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। वहीं दुर्घटनाकारित वाहन चालक को गिरफ्तार कर ट्रेलर जप्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह मामला पाली थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान दीपक लाल 28 वर्षीय बांकीमोंगरा के डंगनिया निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक अपनी बाइक में सवार होकर रतनपुर स्थित ससुराल जा रहा था। वह पाली मोड़ के पास पहुंचा था जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया हादसा इतना भीषण था उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पीएम के लिए भिजवाया गया। वहीं पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।



Share This Article