कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के बालको क्षेत्र के कैफे में मारपीट करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बालको टॉउनशीप कैफे अंबेडकर स्टेडियम में स्थित है। 10 नवंबर को शाम में अंकुश चौधरी और अरविन्द महंत कैफे पर आये थोड़ी देर बाद अंकुश चौधरी एवं अरविन्द महंत आपस में बात विवाद कर गाली गलौच कर रहे थे। दुकान के बॉस के बल्ली को तोड़कर दुकान मे लगे ग्लो साइन बोर्ड को अंकुश चौधरी के द्वारा तोड़ दिया गया। जिसे प्रार्थी के द्वारा मना करने पर प्रार्थी को गाली गलौच कर जान से मारने कि धमकी देकर मारपीट करने के लिए प्रार्थी के कॉलर को पकड़ लिया था। जिसे आसपास के लोग छुड़वाये प्रार्थी के द्वारा थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर आरोपीयों के विरुद्ध अपराध कमांक 633/2024 धारा 296, 351 (2) 324 (4) 3 (5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक टीम गठित किया गया जिसमे थाना बालको एवं सायबर सेल कोरबा को दिशानिर्देश प्राप्त हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशानिर्देश के परिपालन मे टीम के द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी अंकुश चौधरी को तलब किया गया। पूछताछ के दौरान दुकान में तोड़फोड़ करना एवं मारपीट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी अंकुश चौधरी के निशानदेही पर आरोपी अरविन्द महंत को तलब किया गया। अरविन्द महंत पूर्व मे भी मारपीट की घटनाओं में शामिल रह चुका है। जिसे थाना बालको के प्रकरण में रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है। जिसका 2 वारंट को भी तामिल किया गया है। जिनको जमानत पर रिहा किया गया है।
नाम आरोपी-
01. अंकुश चौधरी पिता राजेन्द्र चौधरी, भदरापारा बालको जिला कोरबा।
02. अरविन्द महंत पिता करम दास महत उम्र 22 वर्ष साकिन पाड़ीमार डुग्गुपारा बालको जिला कोरबा।
