कोरबा: कोरबा जिले के धान खरीदी केंद्र कोरबी (धतूरा) में जनपद पंचायत पाली के सभापति संतोषी पाटले प्रतिनिधि अशोक पाटले ने चबूतरा निर्माण हेतु 15.44 लाख का भूमिपूजन किया जिसमे 4 चबूतरा सेड का निर्माण होना है। इस बीच मुख्य रूप से उपस्थित मंडी समिति प्रबंधक समुद्र सिंह सरोते, शैलेंद्र राठौर, रमाकांत राठौर, मन्नू लाल कौशिक, भूपेंद्र तिवारी, पवन राठौर ग्रामवासी और क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।
