कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र में ग्राम नवलपुर के पास एक युवक की पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती लाश मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांव में मुनादी कराई जा रही है वहीं लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

