रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अफसरों को आईएएस अवार्ड हुआ है। दिल्ली में मंगलवार को हुई डीपीसी की मीटिंग के बाद इस अफसरों के प्रमोशन पर मुहर लग गई। डीपीसी की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, एसीएस रेणु पिल्ले और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश बंसल शामिल थे।
आईएएस (IAS )बनने वाले अफसरों में संतोष देवांगन और हीना नेताम का भी नाम शामिल है। ये दोनों पिछली बार पदोन्नति से वंचित रह गए थे। वहीं आईएएस बनने की दौड़ में इस बार भी 3 अफसरों का मामला अटका है। इनमें सबसे चर्चित नाम कोयला घोटाले में जेल में बंद सौम्या चौरसिया का है। वहीं आरती वासनिक और तीर्थराज अग्रवाल भी पदोन्नति से वंचित रह गए हैं
इन अफसरों को मिला आईएएस अवार्ड-
संतोष देवांगन, हीना नेताम, अश्वनी देवांगन, रेणुका श्रीवास्तव, आशुतोष पाण्डेय, अजय अग्रवाल, रीता श्रीवास्वत, लोकेश चंद्राकर, प्रकाश सर्वे, गजेंद्र ठाकुर, लीना कोसम, तनुजा सलाम, वीरेंद्र बहादुर पंच भाई, सौमिल चौबे और सुमित अग्रवाल के नाम शामिल हैं।
