पेड़ पर लटकती मिली लाश की हुई पहचान, परिजनों ने कहा तीन दिनों से…..

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र में ग्राम नवलपुर के पास एक युवक की पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती लाश मिली थी। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांव में मुनादी कराई गई, वहीं लोगों से पूछताछ भी की गई। व्हाट्सएप के द्वारा फोटो ग्रुप में वायरल किया गया। काफी समय के बाद ग्रामीण की पहचान मोहन सिंह बिंझवार उम्र (35 वर्ष) चिचोली निवासी के रूप में हुई। इसके बाद मृतक के परिजनों से संपर्क कर इस घटना की सूचना दी गई।

मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक मनमोहन खेती किसानी का काम करता था। वह शादीशुदा था उसकी 14 साल की बेटी है। वह पिछले कुछ दिनों से घर पर गुमसुम रहता था। मनमोहन पिछले तीन दिनों से लापता हो गया था जिसकी तलाश की जा रही थी लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। आगे बताया कि मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए फोटो आने पर पता चला कि उसने फांसी लगा ली है। मृतक ने यह कदम क्यों उठाया यह समझ से परे है। फिलहाल उरगा पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share This Article