पति ने पत्नी सहित 2 बच्चों पर चाकू और पत्थर से किया ताबड़तोड़ हमला, फिर खुद भी खाया जहर, पढ़ें दिल दहला देने वाली घटना….

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कर्ज में डूबे पति ने अपनी पत्नी सहित 2 बच्चों पर चाकू और पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फिर खुद भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वही पिता सहित दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक मामला दर्री थाना क्षेत्र के मोहन टॉकीज के पास का है। आरोपी मनोज साहू टेलर का काम करता था। बताया जा रहा है कि उसने शेयर मार्केट में भी लाखों रुपए लगाए थे जो डूब गए। उसने कई लोगों से पैसा उधार भी लिया था। जिससे वह काफी परेशान रहता था। कर्ज को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद भी होते रहता था। शनिवार सुबह करीब 4 बजे के आसपास मनोज साहू ने सो रही पत्नी सतरूपा और दो बच्चों पर चाकू और पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मनोज ने खुद भी जान देने की कोशिश की, उसने ब्लेड से अपना हाथ काट लिया और जहर का सेवन कर लिया। चिख पुकार सुनकर पड़ोसियों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में पिता और घायल दो बच्चों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही दर्री सीएसपी व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। वारदात वाले कमरे को सील कर दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

देखें वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DDR2gCUov2Y/?igsh=dmF3Z2R5OHhyMHRh

Share This Article