गेवरा/दीपका: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का 68वां महापरिनिर्वाण दिवस प्रगति नगर अम्बेडकर पार्क स्मारक स्थल में संयुक्त आयोजन समिति द्वारा मनाया गया। संयुक्त आयोजन समिति गेवरा दीपका के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर केंडल जलाया , बुद्ध वंदना और उद्बोधन कर समरसता दिवस के रूप में कार्यक्रम का समापन किया गया।

समिति के अध्यक्ष धरम लाल टण्डन ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने सभी वर्गों के उन्नयन के लिए आगे आकर काम किया। समाज से छुआछूत को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान दिया। आरक्षण की व्यवस्था बनाकर वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा।
इस मौके पर देश की एकता, अखंडता व संविधान रक्षा की शपथ ली गई। कार्यक्रम में समिति के समस्त महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे. और समिति के सक्रिय सदस्य नीलेश कुर्रे ने मौजूद लोगों को शपथ दिलाया।
