ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर 

1 Min Read

ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे 130 फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके परी मौत हो गई है। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। 

जानकारी के मुताबिक यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के गांव तनाखार के पास हुआ है। बीती रात एक ट्रक ने बाइक में सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसा से इतना भीषण था कि एक युवक की मौके परी मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article