श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने अंडीकछार पहुंचे अजय दुबे       

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के ग्राम अंडीकछार के बुडगनिहापारा में श्रीवास समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने आज सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक एवं समाजसेवी अजय कुमार दुबे एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा के जिला कार्यवाह श्री कैलाश नाहक विशेष रूप से उपस्थित हुए। पाली खंड के ग्राम अंडीकछार के बुडगनिहापारा में जगदीश श्रीवास एवं जगेश्वर श्रीवास के निवास स्थान में परिवार एवं समाज की सुख शांति के लिए श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें खरसिया वाले भगवताचार्य पंडित दीपक कृष्ण महराज के द्वारा भागवत कथा किया जा रहा है।
इस अवसर पर सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक अजय कुमार दुबे ने समाज के सनातनियों से मिलकर कहा कि समाज के कल्याण एवं सनातन धर्म के संवर्धन के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक है। आपने समाज पर हो रहे आघात से लोगों को सावधान रहने की बात कही। कथा श्रवण करने ग्राम के वरिष्ठ नागरिक बंधु, श्रीवास समाज के समस्त बंधु एवं मातृशक्ति मौजूद रहे।

Share This Article