कोरबा:  कल 25 वार्डों में नहीं होगी पानी की सप्लाई, नगर निगम ने बताई यह वजह…

1 Min Read

कोरबा:  कल 25 वार्डों में नहीं होगी पानी की सप्लाई, नगर निगम ने बताई यह वजह…

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा नगर पालिका निगम द्वारा क्लीयर वाटर पम्पिंग मेन लाईन में हुए लिकेज की मरम्मत किए जाने के परिणाम स्वरूप कल 17 दिसंबर को एक दिन के लिए दर्री, सर्वमंगला व बांकीमोंगरा कोरबा पश्चिम क्षेत्र के 25 वार्डो में जलापूर्ति नहीं की जा सकेगी।  नगर निगम ने उक्त क्षेत्र के लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपने घरों में पानी का उचित भण्डारण कर लेवे ताकि असुविधा से बचा जा सके। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान पानी की आपूर्ति बंद रहेगी, पाइपलाइन में लीकेज ठीक होने के सप्लाई फिर से शुरू की जाएगी।

Share This Article