करतला के कॉलेज के पास पहुंचा हाथी, देखने लोगों की जुटी भीड़,  देखें वीडियो…..

1 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के करतला क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घायल हाथी शासकीय महाविद्यालय भवन के पास पहुंच गया। हाथी को देखने देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाथी ने वहां खड़ी एक बाइक को गिरा दिया। हाथी कॉलेज और इसके पीछे वन विभाग के एक भवन के आसपास विचरण कर रहा है।

बता दें कि करतला वन परिक्षेत्र इलाके में हाथियों की मौजूदगी कई दिनों से बनी हुई है। इनमें से एक हाथी जिसके पैर में चोट लगी है और वह चोटिल होकर अपने दल से अलग हो गया है, ग्राम पीडिया से होते हुए यह हाथी करतला के आसपास भटक रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। वन विभाग द्वारा हाथी को खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

Share This Article