अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

2 Min Read

अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में लगातार हादसों का दौर जारी है। यहां दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी की घटना दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। जहां मंगलवार की रात 10 बजे के आसपास  एनटीपीसी जवाहर गेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी साईन बोर्ड से जा टकराई।  हादसा इतना भीषण था कि बाइक साइन बोर्ड के भीतर घुस गई। हादसे में बाइक चालक का सिर फट गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची, और घायल को तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।

मृतक की पहचान ईश्वर वैष्णव, अयोध्यापुरी निवासी के रूप में हुई है। वह कक्षा 12वीं का छात्र था। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Share This Article