मूक-बधिर छात्रा के आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

2 Min Read

मूक-बधिर छात्रा के आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   मूक-बधिर छात्रा के आत्महत्या मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहपाठी छात्र ने मूक-बधिर छात्रा से मारपीट की थी जिससे परेशान होकर वह आश्रम की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में यह खुलासा होने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना का है। बीते 12 दिसंबर को आश्रयदत्त कर्मशाला में कंप्यूटर की पढ़ाई करने वाली छात्रा कुमारी पल्लवी ने छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने दिव्यांग छात्रा को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। यहां आईसीयू में शाम तक इलाज चलने के बाद डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। पल्लवी बोलने व सुनने नहीं सकती थी। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि सूरजपुर के ग्राम महगई निवासी आकाश रवि ने घटना से पहले पल्लवी के साथ मारपीट की थी। जिससे छात्रा काफी परेशान थी। पल्ल्वी ने इस बात की जानकारी अपनी बहन को वीडियो कॉल में दी थी। मामले में साइन लेंग्वेज एक्सपर्ट ने आरोपी आकाश से पूछताछ की, जिसके बाद आकाश ने आरोप स्वीकार कर लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 120 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Share This Article