कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: करतला वन मण्डल में घायल हाथी का इलाज जारी है। रायपुर जंगल सफारी से टीम कोरबा पहुंची और घायल हाथी को ट्रेंकुलाइज कर उसका इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि हाथी के पेट में चोट के गंभीर निशान है। जिसकी वजह से वह चलने में भी असमर्थ है। आंख में काला कपड़ा डालकर इलाज किया जा रहा है. मौके पर कटघोरा डीएफओ अरविंद पीएम और वन विभाग के कर्मचारी मौजूद है।
करतला वन मण्डल अंतर्गत क्षेत्र में 15 हाथियों का दल विचरण कर रहा है जिसमें से एक घायल हाथी गांव के अंदर घुस गया था जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई थी। जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया था। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे और वहां से भीड़ को हटाया गया ताकि उसका उचित उपचार किया जा सके। एसडीओ सोनी एस के सोनी ने बताया कि चार दिनों तक हाथी पर निगरानी कर ईलाज किया जाएगा। वहीं इस इलाके में 15 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, उनकी भी निगरानी की जा रही है।
