तेज रफ्तार बाइक हुई हादसे का शिकार, पिता-पुत्र घायल

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बाइक में सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सर्वमंगला कनकी मार्ग का है। बालको भद्रापारा निवासी पिता-पुत्र शुक्रवार की सुबह  किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक कनकी मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिता पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना डॉयल 112 की टीम को दी गई, मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Share This Article