पेड़ पर लटकती मिली आरक्षक की लाश, इलाके में फैली सनसनी
राजनांदगांव/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में एक पुलिस आरक्षक की पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला रामपुर घोरदा का है। खैरागढ़ में पदस्थ आरक्षक अनिल रत्नाकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरक्षक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आरक्षक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मामले में 14 संदेही पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। इसमें आरक्षक अनिल रत्नाकर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
