सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी को दीपका पुलिस ने दबोचा

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  दीपका कॉलोनी के सूने मकान में सोने चाँदी के आभूषण और लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह पर कठोर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।

प्रार्थी आशीष जैसवाल द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उसके सूने मकान से 25/11/24 से 20/12/24  के मध्य सोने चाँदी के आभूषण और लैपटॉप कीमती लगभग 50000 रू को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया है, उक्त रिपोर्ट को तत्काल संज्ञान में लिया गया। थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से चोरी के मशरूका को बरामद कर जप्त किया गया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

गिरफ़्तार आरोपी-

1) अरुण शर्मा पिता सत्येन्द्र शर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन विश्राम नगर झाबर थाना दीपका
2) शिवा राणा उर्फ भोका राणा पिता किशोर बहादुर राणा उम्र 20  वर्ष साकिन ज्योतिनगर दीपका
एवं 03 अपचारी बालक

Share This Article