23 दिसंबर को ग्राम धतुरा में राउत नाचा, मड़ई मेला के साथ साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ

1 Min Read

कोरबा/हरदीबाजार:   पाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत धतूरा में ग्राम सरपंच और गांव के प्रमुख जनों के अथक प्रयास से पिछले कई वर्ष के बाद फिर से धतुरा में 23 दिसंबर सोमवार को राउत नाचा, मड़ई मेला के साथ साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ होने जा रहा है। आने वाले सोमवार को ग्राम पंचायत एवं ग्राम वासियों के द्वारा आग्रह किया है कि व्यापारी बंधु सहित क्षेत्रवासी मड़ई मेला में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

मेला में आकाश झूला, मौत कुआ, चांद तारा झूला, ब्रेक डांस, ड्रेगन झूला, टोरा टोरा झूला, बच्चों के लिए मारुती झूला, हनुमान झूला और बच्चों के लिए उछल कूद करने के लिए मिकी माउस, गैस गुब्बारा झूला, वाटर बोट में बच्चों को मौज मस्ती के साथ उछल कूद करने के लिए मीना बाजार में व्यवस्था की गई है।

Share This Article