कोसम का बीज खाने से बिगड़ी मासूम की तबियत, इलाज के दौरान हुई मौत
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में खेल-खेल में चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मासूम ने कोसम फल का बीज खा लिया था जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई, परिजन इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बालको थाना अंतर्गत का है। जहां दैहानपारा निवासी एक परिवार का चार वर्षीय दिव्यांश यादव अपने घर पर खेल रहा था। इस दौरान खेल-खेल में उसने कोसम का बीज खा लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही कर पीएम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
