पुरानी रंजिश के चलते युवक पर टांगी से हमला, हालत गंभीर

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के राजगामार क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाश ने एक युवक पर टांगी से हमला कर दिया। बदमाश ने टांगी से युवक के शरीर पर कई वार किए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में अभी घायल युवक का इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला राजगामार चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां बुंदेली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने रवि सांडे पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सामने मेरा भी खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रवि की पत्नी ने मीडिया से चर्चा के दौरान उसने अपनी पीड़ा व्यक्त की है और पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। 

Share This Article