कोरबा/दीपका: नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंट थॉमस स्कूल के सामने मैदान में नपा अध्यक्ष संदोषी दीवान, राज्य खाद आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, और सीएमओ राजेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में अटल बिहारी वाजपेई जी की मूर्ति अनावरण के लिए भूमि पूजन किया गया। इसकी लागत 90 लाख रुपए बताई गई।
अटल जी का सपना छत्तीसगढ़ में सरकार हो रहा है: ज्योति नंद दुबे

कार्यक्रम के मुख्य आसंदी से बोलते हुए ज्योति नंद दुबे ने अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों और छत्तीसगढ़ के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा “अटल बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ के विकास का सपना देखा था, जो आज साकार हो रहा है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने एक नए राज्य के रूप में आकार लिया, और उनका सपना अब हर क्षेत्र में प्रगति के रूप में दिखाई दे रहा है।”
भाजपा नेता श्री दुबे ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक पल बताते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में अटल जी की मूर्ति का अनावरण उनकी दूरदृष्टि और महानता को समर्पित है।
नपा अध्यक्ष संतोषी दीवान ने अटल पथ मार्ग की घोषणा
नपा अध्यक्ष संतोषी दीवान ने अटल जी को ऐतिहासिक महापुरुष बताते हुए कहा कि उनके योगदान को हर छत्तीसगढ़वासी याद करता है। उन्होंने पार्षद अनूप यादव की मांग पर दीपका पेट्रोल पंप के पीछे से नगर पालिका के सामने तक मार्ग को अटल पथ मार्ग के रूप में घोषित किया।
सामूहिक भागीदारी और वक्ताओं के विचार
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए विकास पुरुष बताया। भाजपा मेठत्त अध्यक्ष राजू प्रजापति, अनूप यादव, सानिध्य सोलंकी और अन्य वक्ताओं ने अटल जी के विचारों और छत्तीसगढ़ के विकास में उनके योगदान पर विचार रखी। कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका इजीनियर मधुकर यादव ने सफलतापूर्वक किया।
इस अवसर पर पार्षद रोहित जायसवाल, मदन राजपूत, सुशील गुप्ता, संगीता साहू, आशा देवी पंडित, सूर्यप्रकाश प्रार्मा, विशाल अग्रवाल, सानिध्य सोलंकी, द्वारिका शर्मा, उत्तरा, राजेंद्र राजपूत, राधेश्याम सिंह, कुंभकार, ज्योति तिवारी, डॉ रजवाड़े, पौषक दास महंत, उत्तम दुबे, दुर्गेश यादव, डॉ जय प्रकाश सिंह, डॉ विश्वास, सतीश राठौर, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
