कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा-चांपा निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-149 में बरपाली चौक पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। बरपाली गांव के महिलाओं ने हाथ में रस्सी लेकर सड़क पर खड़ी हो गई है। नेशनल हाइव के नीचे से अंडरब्रिज की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं पहुंची और नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया है। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई है। कई वाहन फंसे हुए हैं।
महिलाओं का कहना है कि उन्हें सड़क पार करने काफी दूरी तय करना पड़ेगा वहीं अंडर ब्रिज मार्ग नहीं होने से हादसे भी हो सकते हैं। हाईवे बनने के बाद स्टेशन बाजार और उप स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए अंडर ब्रिज का निर्माण नहीं होने के कारण उन्हें काफी लंबी दूरी तय कर जाना पड़ेगा जिससे भविष्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चक्का जाम की सूचना उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर जिद पर अड़े हुए हैं। वे अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।
