कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ राज्य ताईक्वांडो संघ बिलासपुर द्वारा तीन दिवसीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें लेवल अप एमएमए एकेडमी से 13 खिलाड़ी कोच स्नेहा बंजारे एवं मैनेजर आयुष निराला के नेतृत्व में रवाना हुए थे। जिला संघ के टेक्निकल डायरेक्टर स्नेहा बंजारे ने जानकारी दी के यह प्रतियोगिता ज़िला खेल परिसर सरकंडा बिलासपुर में 26/12/24 से 28/12/2024 तक आयोजित की गई। जिसमे कोरबा जिले के सभी 13 खिलाड़ियो ने मेडल्स जीते।इसमें से विजित खिलाड़ी हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता 27/01/2025 से 30/01/2025 तक आयोजित में अपना दमख़ब्म दिखायेंगे।
प्राप्त पदक विजेता- स्वर्ण पदक प्रणव कुमार निर्मलकर, गोल्डी अग्रवाल, रजत पदक श्रद्धा मिश्रा, आर्या सेठी, रुचि यादव, स्वास्तिक जयसवाल, शिवांगी जायसवाल, कांस्य पदक के ऋषित, हृदय मंडल, तनुप्रिया कंवर, अन्नपूर्णा उराव, अदिति कंवर, पंखुड़ी सैकिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्राप्त किया।
अमेचर ताईक्वांडो एसोसिएशन ऑफ़ कोरबा के अध्यक्ष अविनाश बंजारे उपाध्यक्ष अजीत शर्मा, प्रेमराज बंजारे,सचिव देवाशीष कश्यप, ईशा सोनवानी, रानी मरकाम, आयुष निराला, मोहम्मद दानिश, ज़िला ओलंपिक संघ सचिव सुरेश क्रिस्टोफ़र कोषाध्यक्ष सुशील गर्ग एवं नवप्रभा सेवा समिति अध्यक्ष कविता सोनी एवं अभिभावको द्वारा जोरदार गाजे बाजे के साथ स्वागत कर विजित खिलाड़ियो को शुभाशीष देकर बधाई दी गई।
