कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और RCRS की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित रेस्क्यू किया।
RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव और टीम सदस्य मानस ने सावधानीपूर्वक कोबरा को बाहर निकाला। उप वनमंडल अधिकारी मणिकांत वर्मा के मार्गदर्शन में सांप को उसके प्राकृतिक आवास के अनुकूल वातावरण में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
वन विभाग और RCRS ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखाई देने पर उसे मारने या पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
RCRS हेल्पलाइन: 9827917848, 9009996789, 7987957958
