देवरी पिकनिक स्पॉट हादसा: घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर मिला दूसरे युवक का शव

RAVI RATHORE
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   देवरी पिकनिक स्पॉट में शुकवार को पिकनिक मनाने आए दो युवक हसदेव नदी में डूबकर मौत हो गई जिनमें से एक का शव बरामद किया गया था दूसरे की तलाश जा रही थी। घटना स्थल से तीन किलोमीटर दूर लापता युवक सुमित सिंह का शव बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

यह पूरी घटना जांजगीर चांपा जिले के देवरी गांव की पिकनिक स्पॉट की है। जहां कोरबा जिले के दीपका निवासी एक परिवार शुक्रवार को पिकनिक मनाने देवरी पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे। दोपहर लगभग 2:30 बजे के आसपास परिवार के सुमित सिंह (19 वर्ष) और अश्वनी सिंह (24 वर्ष) नदी में नहाने उतारे। इस दौरान दोनों युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। इस घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। वहीं अश्वनी का शव बरामद कर लिया गया था। सुमित की तलाश जारी थी, काफी तलाश के बाद भी सुमित का कुछ पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू बंद करना पड़ा। शनिवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एसडीआरएफ की टीम को सुमित का शव घटना स्थल से तीन किलोमीटर दूर मिला है। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों युवकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share This Article