खेत में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, इलाके में फैली सनसनी
रायगढ़/सीजी एनएन 24 न्यूज: रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत में महिला की अर्धनग्न लाश मिली है। लाश को देखकर महिला के साथ कुछ अनहोनी होने की आशंका जताई जा रही है। इलाके में लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई है।पुसौर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बता दें कि महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुसौर पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
यह पूरी घटना पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरसिंह की है। हालांकि, अभी तक महिला के मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। वहीं मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुसौर पुलिस मर्ग कायम कर महिला के परिजनों और घटना के कारणों का पता लगाने कोशिश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात महिला जिसकी उम्र करीबन 35-40 वर्ष बताई जा रही है। मृतका की पहचान के लिए आसपास के गांव में मुनादी कराई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
