चैतुरगढ़ मंदिर में 5100 द्वीप प्रज्वलित, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

RAVI RATHORE
1 Min Read

गेवरा महाप्रबंधक परिवार समेत मंदिर पहुंचकर किया दर्शन

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के पाली विकासखंड स्थित ऐतिहासिक मां महिषासुर मर्दिनी देवी मंदिर  चैतुरगढ़ में नव वर्ष के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। अंग्रेजी कैलेंडर के नव वर्ष पर 1 जनवरी को मंदिर प्रांगण में 5100 द्वीप प्रज्वलित किए गए। इस शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन करने और मत्था टेकने पहुंचे।

मंदिर समिति के सदस्य तपन मिश्रा, अश्विनी मिश्रा, शिव शंकर शुक्ला,रमेश गुरुद्वान संयुक्त रूप से बताया कि सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। गेवरा महाप्रबंधक एसके मोहंती, संगीता मोहंती, महिला मंडल की सदस्य, सीएमओ कल्याण सरकार और अन्य अधिकारी भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। भक्तों के लिए समिति द्वारा महा भंडारे का आयोजन किया गया।

चैतुरगढ़ की खूबसूरत जलवायु के कारण इसे “छत्तीसगढ़ का कश्मीर” भी कहा जाता है। वर्षभर यहां भक्तों का आगमन होता है, लेकिन नव वर्ष पर यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना। इस कार्यक्रम के माध्यम से सबके लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।

Share This Article