कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में एक युवती की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत का है। यहां भुलसीडीह गांव में निवास करने वाली सोनिया कंवर की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी सहेलियों के साथ सुबह खेत गई थी। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि मेड़ से गिरने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण मौत हुई होगी। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
