दो गुटों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, दो लोगों की हुई मौत
मुंगेली/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में नए साल के जश्न में मातम में पसर गया है। यहां लोरमी इलाके में एक बार फिर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे से खूनी संघर्ष हुआ है, जिसमें दो लोंगों की जान चली गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र का है। जहां के चंदली गांव में मामूली विवाद को लेकर शराब के नशे में धुत दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे से मारपीट हो गई। इस दौरान शंकर राज उम्र 35 वर्ष और सुनील यादव 30 साल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव के ही गोकुल राज गजानंद राज और गणेश यादव घायल हो गए हैं। जिनका इलाज लोरमी के अस्पताल में जारी है।
घटना के बाद से गांव तनाव का माहौल है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके। घटना के दौरान दोनों पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत थे। मामूली विवाद के चलते यह पूरी घटना हुई। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। वहीं दोनों मृतक का पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को शव सौंप दिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
